अलीगढ़, अप्रैल 25 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। भीषण गर्मी का असर अब स्वास्थ्य सेवाओं पर साफ नजर आने लगा है। तापमान के बढ़ते कहर से सरकारी व निजी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। खासकर डिहाइड्रेशन, उल्टी-दस्त और सिरदर्द के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। सरकारी अस्पतालों में ओपीडी हर रोज व्यस्त रहती है। आईपीडी लगभग भर चुकी है, जिससे मरीजों को भर्ती होने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में हालात बेहद चिंताजनक दिखे। ओपीडी में मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। आईपीडी में हर बेड पर मरीज थे। मरीजों को पर्चा तो मिल गया, लेकिन डॉक्टरों से परामर्श लेना भारी पड़ रहा था। भर्ती के लिए तीमारदारों को एक वार्ड से दूसरे वार्ड तक भटकना पड़ा। अस्पताल प्रशासन ने अन्य वार्ड में अतिरिक्त बेड की व्यवस्था की। डिहाइड्रेशन, उल्...