कानपुर, फरवरी 9 -- कानपुर देहात, संवाददाता। जिले के अस्पतालों में मानक के अनुसार आग से बचाव के समुचित इंतजाम नहीं हैंं। अधिकांश अस्पतालों में अग्निसुरक्षा इंतजाम फायर एक्सटिंग्विशर के सहारे हैं। मेडिकल कालेज को छोड़कर अधिकांश सरकारी अस्पताल अग्निसुरक्षा विभाग की बिना एनओसी के संचालित हो रहे हैं। जिले में मेडिकल कालेज के कुंभी के साथ ही जिला अस्पताल परिसर में बने एक भवन को ही अग्निशमन विभाग की ओर से एनओसी जारी की गई है, जबकि मेडिकल कालेज से संबद्ध जिला पुरुष व महिला अस्पताल के अलावा 12 सीएचसी, 6 पीएचसी व 22 न्यू पीएचसी अग्निशमन विभाग की बिना एनओसी के ही संचालित हो रही है, जबकि महिला अस्पताल के अलावा कुछ निजी अस्पतालों में एसएनसीयू का इंतजाम भी है। इन अस्पतालों में फायर एक्सटिंग्विशर को ही आग से बचाव के लिए पर्याप्त मानकर जिम्मेदार अपने कर्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.