जौनपुर, दिसम्बर 17 -- जौनपुर, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं का जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने मंगलवार को निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में मिलने वाली इलाज की सुविधाओं, साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता और मरीजों की सुविधाओं को देखा। डीएम ने ओपीडी, इमरजेंसी, दवा काउंटर, लैब, स्टोर रुम का निरीक्षण किया और मरीजों से बात कर उनके इलाज के बारे में जानकारी ली। लैब में उन्होंने पूछा कि आज कितनी जांचें की गई हैं। डॉक्टरों से गर्भवती महिलाओं की देखभाल, संस्थागत प्रसव और भोजन व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। अस्पताल की सफाई को लेकर कहा कि परिसर हमेशा साफ और सुरक्षित रहना चाहिए। दवाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि जरूरी दवाएं हमेशा उपलब्ध रहें और मरीजों को बाहर से दवा लिखने की जरूरत न पड़े। जिलाधिकारी ने बताया कि शासन की ओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.