हाजीपुर, जनवरी 5 -- हाजीपुर। निज संवाददाता जिला पदाधिकारी ने वर्षा सिंह ने सोमवार को अध स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की। नियमित टीकाकरण कार्यक्रम की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। बीसीजी टीकाकरण में एमएमआईएस एवं यू-विन पोर्टल के आंकड़ों में अंतर पाए जाने पर इसे तत्काल ठीक करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि गर्भवती महिला एवं नवजात शिशु किसी भी टीके से वंचित न रहे। सभी संबंधित पदाधिकारियों को टीकाकरण के प्रत्येक सूचकांक में न्यूनतम 95 प्रतिशत से अधिक उपलब्धि सुनिश्चित करने को लक्ष्य दिया गया।शहरी क्षेत्रों में टीकाकरण एवं अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं आमजनों तक पहुंचाने के लिए नगर निकायों के साथ समन्वय बैठक आयोजित करने तथा प्रत्येक वार्ड में स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ कराने का निर्देश दिया गया।बैठक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.