बुलंदशहर, जनवरी 16 -- जिले के सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में अब आवारा पशुओं और कुत्तों का डर खत्म होगा। कोर्ट के कड़े रुख के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी 186 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की टूटी हुई बाउंड्री वॉल को ठीक कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए निर्माण में खर्च होने वाली धनराशि का आगणन करते हुए शासन को बजट का प्रस्ताव भेजा जा रहा है। अक्सर देखा जाता है कि बाउंड्री वॉल टूटी होने के कारण अस्पतालों के वार्ड और परिसर में आवारा कुत्ते घुस जाते हैं, जिससे तीमारदारों और मरीजों में दहशत बनी रहती है। कोर्ट ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य केंद्रों को सुरक्षित घेरे में लेने के निर्देश दिए थे। जिले के अधिकांश केंद्रों की दीवारें कहीं से ढह गई हैं तो कहीं बेहद नीची हैं। अब इन्हें दु...