बिहारशरीफ, दिसम्बर 6 -- अस्पतालों में तैनात चिकित्सकों की जानकारी करें प्रदर्शित मिलने वाली जांच की पूरी सूची की भी दें जानकारी डीएम ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में दिए कई आदेश बिहारशरीफ, निज संवाददाता। सदर अस्पताल से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तक वहां तैनाता चिकित्सकों व उनके मोबाइल नंबर को प्रदर्शित करें। साथ ही पैथो लैब में मिलने वाली जांच की जानकारी भी सार्वजनिक करें। ताकि, इलाज कराने आए रोगियों को सुविधा मिल सके। कलेक्ट्रेट में शनिवार को जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा की। इसमें उन्होंने चौबिसों घंटे इलाज की सुविधा हर हाल में बहाल रखने का आदेश दिया। इसमें किसी भी तरह की शिकायत या परेसानी होने पर रोगी या परिजन सीधे प्रभारी या सिविल सर्जन से संपर्क कर सकें, इसके लिए नंबर प्रदर्शित करने को कहा। दंत ...