मुजफ्फरपुर, जनवरी 31 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। राज्य के अस्पतालों में एंटी रैबीज और कुत्ता काटने के गंभीर मरीजों को दिए जाने वाले टीका इम्युनोग्लोबिन की आपूर्ति बंद है। श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल और सदर अस्पताल में भी इम्यूनोग्लोबिन नहीं है। इससे हर दिन मरीज लौट रहे हैं। बताते हैं कि बाजार में इम्यूनोग्लोबिन लगाने पर 10 से 15 हजार तक खर्च करना पड़ता है। इम्यूनोग्लोबिन की दवा मरीज के वजन के आधार पर दी जाती है। 50 किलो के व्यक्ति को इम्यूनोग्लोबिन दवा देने में 14 हजार का खर्च आएगा। सदर अस्पताल में शुक्रवार को एंटी रैबिज की दवा भी खत्म हो गई। दवा खत्म होने से कई मरीज बिना दवा लगाए लौट गए। उधर, एसकेएमसीएच के पीएसएम विभाग के डॉ रामबाबू प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार को 143 लोग एंटी रैबिज का इंजेक्शन लेने आए। उन्होंने बताया कि एसकेएमसीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.