छपरा, जून 24 -- गड़खा, एक संवाददाता।दिन मंगलवार। समय दोपहर के 12 बज रहे हैं। गर्भवती रीता देवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर खड़ी होकर टेंपों का इंतजार कर रही हैं। गड़खा अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था नहीं होने के कारण उन्हें बाजार में स्थित निजी अल्ट्रासाउंड केंद्र पर जाकर से अल्ट्रा सोनोग्राफी जांच करानी है। कुछ यही स्थिति शबनम खातून, फुलझड़ी देवी, सरिता देवी, सुलेहा बेगम, सोनम देवी व अन्य गर्भवती महिलाओं की भी है। वे भी अल्ट्रा सोनोग्राफी के लिए बाजार में स्थित निजी अल्ट्रासाउंड केंद्र की तरफ जाने को मजबूर हैं। गड़खा अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था नहीं होने के कारण गरीब महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्हें अल्ट्रा सोनोग्राफी के लिए इधर उधर भटकना पड़ता है। यही नहीं इसके लिए उन्हें निजी जांच केंद्र में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.