अलीगढ़, फरवरी 2 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। केंद्र सरकार के बजट पेश होने के साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर नई उम्मीदें जागी हैं। सरकारी अस्पतालों की क्षमता बढ़ाने के निर्णय से जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को बड़ा सहारा मिलने की संभावना है। यहां दीनदयाल सहित अन्य अस्पतालों को निश्चित लाभ मिलेगा। क्रिटिकल केयर व ट्रोमा यूनिट के जल्द संचालन की संभावना भी नजर आ रही हैं। अलीगढ़ की बढ़ती आबादी और आसपास के जिलों से आने वाले मरीजों की संख्या को देखते हुए यहां स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार लंबे समय से आवश्यक माना जा रहा है। वर्तमान में सरकारी अस्पतालों पर मरीजों का दबाव लगातार बढ़ रहा है, जिससे उपचार व्यवस्था प्रभावित होती है। ऐसे में दीनदयाल अस्पताल को मेडिकल कॉलेज के रूप में विकसित करना एक व्यावहारिक विकल्प माना जा रहा है। प्रस्ताव शासन स्तर पर...