अलीगढ़, फरवरी 6 -- (सवालों में अस्पताल का असर) अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मरीजों की सुरक्षा के दृष्टिगत हिन्दुस्तान समाचार पत्र द्वारा चलाए गए 'सवालों में अस्पताल' अभियान का बड़ा असर हुआ है। शासन के निर्देश पर सक्रिय हुए प्रशासन ने ऐसे अस्पतालों पर कार्रवाई का मन बना लिया है, जहां बेसमेंट में इलाज होता है। शासन के स्पष्ट निर्देशों के तहत अब किसी भी अस्पताल के बेसमेंट में मरीजों का इलाज, भर्ती या वार्ड संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। नियमों की अनदेखी करने वाले संस्थानों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। जनपद में कई अस्पताल ऐसे हैं, जहां बेसमेंट में भर्ती वार्ड, ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू आदि संचालित हैं। जबकि, ये नियम विरुद्ध है। इस मुद्दे को लेकर हिन्दुस्तान समाचार पत्र ने लगातार अभियान चलाकर इस गंभीर लापरवाही को उजागर किया था। इसके बाद प्रश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.