नोएडा, दिसम्बर 3 -- ग्रेटर नोएडा। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मेधा रूपम ने जिला रजिस्ट्रेशन एवं अल्ट्रासाउंड समिति की बैठक की। बैठक में जिले के अस्पतालों एवं अल्ट्रासाउंड केन्द्रों के पंजीकरण, नवीनीकरण तथा कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। सीएमओ डॉ. नरेंद्र कुमार ने समिति को जिले में संचालित अस्पतालों और अल्ट्रासाउंड केन्द्रों की वर्तमान स्थिति, उपलब्ध सुविधाओं व निरीक्षणों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस दौरान 8 अल्ट्रासाउंड केन्द्रों के नवीनीकरण,1 नए अल्ट्रासाउंड केन्द्र, 50-बेड के 2 नए अस्पतालों तथा 4 अस्पतालों के नवीनीकरण को स्वीकृति दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...