बुलंदशहर, फरवरी 3 -- जनपद की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए शासन ने कमर कस ली है। आगामी छह, सात और आठ फरवरी को स्टेट टीम जिले के स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण करेगी। इस टीम में मुरादाबाद के एसीएमओ, डिप्टी सीएमओ और डॉक्टरों सहित करीब 25 कंसलटेंट शामिल होंगे, जो अस्पताल के इलाज से लेकर इन्फ्रास्ट्रक्चर तक की बारीक जांच करेंगे। शासन की ओर से नामित यह टीम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) और सब सेंटरों की लोकेशन, वहां मिलने वाली दवाओं, डॉक्टरों की उपस्थिति और अस्पताल की साफ-सफाई की रिपोर्ट तैयार करेगी। यह रिपोर्ट सीधे शासन को सौंपी जाएगी, जिसके आधार पर भविष्य में व्यवस्थाओं को सुधारने और कमियों को दूर करने की योजना बनाई जाएगी। निरीक्षण में किसी भी तरह की पक्षपात या लापरवाही की गुंजाइश न ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.