रांची, जनवरी 31 -- रांची, संवाददाता। रांची डीसी मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में जिला सूचीबद्धता समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत अस्पतालों की सूचीबद्धता पर समीक्षा की गई। बैठक में कुल 10 अस्पतालों के आवेदनों पर विचार किया गया, जिनमें से 8 अस्पतालों के पुनः निरीक्षण का निर्देश दिया गया है। डीसी ने स्पष्ट किया कि केवल वही अस्पताल सूचीबद्ध किए जाएंगे, जो स्वास्थ्य सेवाओं के निर्धारित उच्च मानकों का पूर्ण अनुपालन करेंगे। बैठक में अस्पतालों की सुविधाओं, विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता और मरीज-केंद्रित सेवाओं की जांच की गई। उन्होंने कहा कि योजनाओं का उद्देश्य राज्य के नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क व किफायती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है...