नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। जयपुर के एक अस्पताल में हाल ही में हुए भीषण अग्निकांड ने देशभर में अस्पतालों की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। दिल्ली के प्रमुख अस्पतालों में फायर सेफ्टी की स्थिति क्या है, इसकी पड़ताल में सकारात्मक दावे किए गए हैं। कलावती सरण अस्पताल की एमएस विमल आर्या ने दावा किया कि उनके अस्पताल में अग्नि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। उन्होंने बताया कि आग से जुड़े सभी सुरक्षा उपकरण और सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। इसी तरह, लेडी हार्डिंग मेडिकल अस्पताल में भी अग्नि सुरक्षा की सभी सुविधाएं उपलब्ध होने का दावा किया गया। जीबी पंत अस्पताल के सूत्रों ने भी अग्नि सुरक्षा के मुकम्मल इंतजाम होने का दावा किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.