प्रयागराज, जनवरी 27 -- शहर के चिकित्सा संस्थाओं, नर्सिंग कॉलेज और अस्पतालों में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। एएमए के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार मिश्र और पदाधिकारियों ने झंडारोहण किया। एसआरएन अस्पताल में मुख्य अतिथि प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीलम सिंह, उपप्राचार्य डॉ. मोहित जैन ने कॉलेज परिसर में झंडारोहण किया। कॉल्विन अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुमन कुमार चौधरी, बेली अस्पताल में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. भावना शर्मा ने झंडारोहण किया। यूनानी मेडिकल कॉलेज हिम्मतगंज में प्राचार्य डॉ. वसीम अहमद ने झंडारोहण किया। केपी ट्रस्ट के कार्यालय में अध्यक्षता चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह ने झंडारोहण किया। संचालन कुलदीप नारायण, अनिल कुमार श्रीवास्तव ने किया। रोटरी प्रयागराज संगी की ओर से दरियाबाद और रोटरी साउथ की ओर से अबू बकर प्रा...