हाथरस, मई 31 -- हाथरस, संवाददाता। मथुरा-बरेली राजमार्ग पर मेंडू के निकट शुक्रवार दोपहर स्कूटी फिसलने से दो सगी बहन गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें आनन फानन उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर दोनों को चिकित्सक ने रेफर कर दिया। दोनों बहनें अपनी मां की अस्थि विसर्जन करने के लिए सोरों जा रही थीं। जनपद मथुरा के प्रहलाद नगर निवासी किशन सिंह की पत्नी गिर्राजी देवी का कुछ दिन पूर्व निधन हो गया था। शुक्रवार को उनकी दोनों बेटी विमलेश व पुष्पा अस्थि विसर्जन करने के लिए स्कूटी से सोरों जा रही थीं। तभी मथुरा-बरेली राजमार्ग पर मेंडू के निकट स्कूटी अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिससे दोनों बहनें घायल हो गईं। हादसे के बाद तमाम लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायल बहनों को जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं हादसे क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.