लखीमपुरखीरी, नवम्बर 5 -- महेशपुर, संवाददाता। थाना हैदराबाद के गांव महेशपुर के पास एक बाइक सवार अपने पोते के साथ अपनी भाभी और भतीजे की अस्थिया लेकर गोमती नदी जा रहा था। अचानक उसकी बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसके कारण उसको गंभीर चोटे लगी। गंभीर हालत मे उसको गोला सीएचसी भेजा गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोते को भी चोट लगी है। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे मे ले लिया है। चालक फरार हो गया। यह घटना बुधवार को सबेरे करीब सात बजे गोला मोहम्मदी स्टेट हाई वे पर थाना हैदराबाद के गांव महेशपुर के पास घटी। कोतवाली गोला के गांव रामपुर जंगल निवासी 60 वर्षीय पुत्तू लाल अपने 22 वर्षीय चचेरे पोते अवनीश कुमार साथ बाइक पर सवार होकर अपनी भाभी रामकली और भतीजा कृष्ण कुमार की अस्थियां लेकर गोमत...