बिहारशरीफ, नवम्बर 17 -- अस्थावां, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव से गायब हुई नाबालिग किशोरी पुलिस की तत्परता से बरामद हो गयी। उसे दीपनगर थाना क्षेत्र के एक मैरेज हॉल से बरामद किया गया। पुलिस ने मुख्य आरोपित अस्थावां निवासी अश्विनी कुमार को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष उत्तम कुमार ने बताया कि लड़की के परिजनों ने बहला-फुसलाकर शादी की नीयत से अगवा करने का आरोप लगाकर प्राथमिकी करायी थी। वह रविवार की सुबह ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकली थी। उसके बाद वापस नहीं लौटी। खोजबीन में कुछ पता नहीं चला तो पुलिस को सूचना दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे बरामद कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...