बिहारशरीफ, दिसम्बर 5 -- अस्थावां, निज संवाददाता। प्रखंड में धान खरीद प्रक्रिया जारी है। अब तक 200 क्विंटल धान की अधिप्राप्ति की गयी है। बीसीओ नीरज कुमार ने बताया कि प्रखंड में कुल 19 पैक्स और एक व्यापार मंडल हैं। डुमरावां और नोआवां पैक्स के साथ-साथ व्यापार मंडल से किसानों से धान की खरीद की गई है। उन्होंने बताया कि 19 पैक्स में से छह पैक्स डिफॉल्टर हैं। प्रति क्विंटल 2369 का भुगतान किसानों को किया जा रहा है। खरीद के लिए धान में 17 प्रतिशत ही नमी रखी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...