बिहारशरीफ, दिसम्बर 1 -- अस्थावां, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर गांव के पास सोमवार को सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गयी। मृतक 80 वर्षीय आनंदी पासवान हैं। परिजनों ने बताया कि वे बिजली विभाग के रिटायर्ड कर्मी थे। सुबह सड़क किनारे टहलने के लिए निकले थे। तभी एक ट्रैक्टर ने उन्हें कुचल दिया। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। यहां उनकी मौत हो गयी। थानाध्यक्ष उत्तम कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...