बिहारशरीफ, फरवरी 9 -- किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति से थे परेशान फोटो : अस्थावां शूटर-अस्थावां के नेरूत पंचायत में पहुंचे शूटर व अन्य। अस्थावां, निज संवाददाता। प्रखंड की नेरुत पंचायत में नीलगायों के बढ़ते आतंक से परेशान किसानों को रविवार की शाम कुछ राहत मिली। शूटर शक्ति सिंह ने नेरुत पंचायत के खंधों में नौ नीलगायों को मार गिराया। मुखिया राकेश कुमार उर्फ बिहारी सिंह ने बताया कि नीलगायों की संख्या लगातार बढ़ने से किसान भयभीत हैं। पंचायत के महमदपुर खंधा, छाछु बिगहा खंधा, बलवापुर खंधा, पछियारी मिल्की खंधा, गोविंदपुर खंधा, त्रिलोकथान, बेलवा खंधा और चौरा पारी खंधा में 100 से 200 की संख्या में नीलगाय घूम रहीं है। ये खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहीं है। किसानों ने बताया कि राई-सरसों की फसल अधिक लंबी हो जाने के कारण शूटर को नीलगायों पर नि...