बिहारशरीफ, मई 30 -- अस्थावां, निज संवाददाता। प्रखंड के ई-किसान भवन में शुक्रवार को खरीफ अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को फसलों की वैज्ञानिक खेती, उन्नत तकनीक व सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी। प्रमुख रोहित कुमार, उप प्रमुख विशुनदेव प्रसाद सिंह, बीडीओ सीमा कुमार, केवीके की डॉ. ज्योति सिन्हा, डॉ. संजीव पद्मभूषण, नीरज उपाध्याय, ट्रेनी बीएओ शिवानी भूषण ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। वैज्ञानिकों ने कहा कि परंपरागत खेती के साथ ही किसानों को अब वैज्ञानिक खेती की ओर बढ़ना चाहिए। धान, मक्का, अरहर, मूंग, तिल जैसी खरीफ फसलों के अलावा सूरजमुखी, अदरक व हल्दी जैसी नगदी फसलें किसानों के लिए लाभकारी हो सकती है। जैविक खेती, ड्रिप एरिगेशन, मॉल्चिंग व उन्नत किस्मों के उपयोग से कम लागत में अधिक उत्पादन संभव है। मौके पर नि...