बिहारशरीफ, जनवरी 29 -- अस्थावां, निज संवाददाता। प्रखंड के महमदपुर व मालती हाईस्कूल, मध्य विद्यालय नेपुरा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बहादुरपुर व प्राथमिक विद्यालय मानपुर को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए चिह्नित किया गया है। बीडीओ सीमा कुमारी ने इन स्कूलों की स्थालीय जांच कर शैक्षणिक व बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया। वर्ग कक्ष की स्थिति, छात्रों की उपस्थिति, शिक्षकों की कार्यप्रणाली, पठन-पाठन की गुणवत्ता, साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, शौचालय, पुस्तकालय व डिजिटल शिक्षा से जुड़ी सुविधाओं की बारीकी से जांच की। छात्रों से शैक्षणिक प्रगति की जानकारी ली और शिक्षकों को नियमित, अनुशासित एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने ने कहा कि सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्देश्य इन विद्यालयों को मॉडल शिक्षण संस्थान के रूप में विकसित करना ह...