बिहारशरीफ, जुलाई 21 -- अस्थावां, निज संवाददाता। बाजार में लोकतांत्रिक जन विकास पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें मुकेश कुमार को अस्थावां दक्षिणी का प्रखण्ड अध्यक्ष, शिवनंदन रविदास को अनुसूचित वर्ग अस्थावां दक्षिणी का प्रखंड अध्यक्ष, सूर्यमणि सिंह को सारे का पंचायत अध्यक्ष, बब्लू कुमार नोआवां का पंचायत अध्यक्ष और सुजीत कुमार को पंचायत सचिव बनाया गया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरमान देव उर्फ मुकेश धानुक ने कहा कि हम युवाओं को आगे ला रहे हैं। हमारी पार्टी सभी वर्ग का सम्मान करती है। बैठक में प्रदेश महासचिव सीताराम सिंह चंद्रवंशी, श्रीकांत प्रसाद, जिलाध्यक्ष अरविंद धानुक, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमोद कुमार, सत्येंद्र चंद्रवंशी, सोनू, श्रवण, विरमनी राउत, नवीन, अर्जुन, प्रभात व अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.