हरदोई, जनवरी 28 -- हरदोई। सीतापुर से शुरू होकर हरदोई के चार पड़ावों पर ठहरने वाली 84 कोसी परिक्रमा को सकुशल कराने के लिए जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में बैठक हुई। पड़ावों में बिजली व्यवस्था को जिलाधिकारी ने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये। कहा कि पड़ावों पर एवं परिक्रमा मार्ग पर अस्थाई पोल लगवाकर सुरक्षित बिजली सप्लाई कराएं। सफाई के संबंध में संबंधित नगर निकाय के ईओ को निर्देश दिये कि परिक्रमा मार्ग और पड़ावों पर पांच-पांच किमी की परिधि में ऑटो मोबाइल सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। प्रत्येक पड़ाव पर पेयजल एवं मोबाइल शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। पड़ावों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाएं। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पड़ावों पर श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य परीक्षण एव...