लखीमपुरखीरी, जनवरी 12 -- सिंगाही, संवाददाता। निघासन ब्लाक के मांझा गांव के जौरहा नाले में खनन ठेकेदार ने रेत निकालने के लिए बनाए गए अस्थायी पुल को रविवार को हटा लिया। इस नाले में किया गया खनन पट्टा निरस्त करने और नाले के भीतर बनाए गए अस्थायी पुल को हटाने की मांग को लेकर किसान दस दिनों से धरना दे रहे हैं। हालांकि किसानों ने बिना खनन पट्टा रद करने की आधिकारिक सूचना के बिना वे अपना धरना खत्म नहीं करेंगे। खनन महकमे ने जौरहा नाले से रेत निकालने के लिए ठेकेदार को कुछ दिन पहले खनन पट्टा दिया था। ठेकेदार ने रेत निकालना शुरू करने के साथ ही इसे गाड़ियों में भरकर नाले से बाहर लाने के लिए नाले के भीतर ह्यूम पाइप डालकर अस्थायी पुल बना दिया। खनन और इस पुल से नाले के पानी की धार की दिशा बदलने आदि की बात कहते हुए किसानों ने खनन पट्टा निरस्त करने और इस अवै...