अमरोहा, फरवरी 7 -- शुक्रवार देर शाम हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव मंगरौली में अस्थाई गोशाला पर धारा प्रवाहित तार टूटकर गिरने से पड़ोस में स्थित लाइब्रेरी में भी आग लग गई। विद्युत चालित उपकरण पंखे व चार कम्प्यूटर आदि सामान जल गया। भारी नुकसान होने की बात कही जा रही है। ग्राम प्रधान जसवीर सिंह ने बताया कि विद्युत चलित उपकरणों में उच्च शक्ति करंट दौड़ने से लाइब्रेरी में आग लगी। देर शाम लाइब्रेरी से धुआं उठा दिखाई देने पर मामले की जानकारी हुई। ग्रामीणों ने पशुशाला के ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन हटाने की मांग की है। बताया जा रहा है कि गोशाला पर तार गिरने से यहां खड़े कैटल कैचर वाहन में आग लग गई थी। गनीमत रही की गोशाला में संरक्षित सभी 72 पशु सुरक्षित हैं। एसडीएम हिमांशु उपाध्याय समेत अन्य अधिकारियों ने मौका मुआयना किया था।

हिंदी हिन्दुस्ता...