पौड़ी, जुलाई 23 -- पालिका प्रशासन ने शहर में अस्थाई अतिक्रमण हटाया। इस दौरान करीब 10 अस्थाई अतिक्रमण हटाए गए। नगरपालिका के ईओ शांति प्रसाद जोशी ने बताया कि बीते दिनों शहर में एसडीएम के नेतृत्व में टीम ने अस्थाई अतिक्रमण चििह्नत किया था। अस्थाई अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया कि यातायात व्यवस्था में बाधा बन रहे अस्थाई अतिक्रमण के खिलाफ पालिका प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जा रही है। करीब 10 अस्थाई अतिक्रमणों के खिलाफ उन्हें हटाने की कार्रवाई की गई है। बताया कि पालिका प्रशासन द्वारा अवैध अतिक्रमण के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। बताया कि अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...