संतकबीरनगर, फरवरी 3 -- हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। मौसम का मिजाज लगातार बन और बिगड़ रहा है। यह परिवर्तन अस्थमा के मरीजों पर भारी पड़ रहा है। बसंत का आगमन भी सांस वाले मरीजों को रास नहीं आ रहा है। सांस फूलने वाले मरीजों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि अस्थमा की जो दवाएं पहले से चल रही हैं उन दवाओं का नियमित रूप से प्रयोग करें। इसके बाद भी तबियत खराब हो रही है तो फौरी तौर पर विशेषज्ञ चिकित्सकों से इलाज कराएं। मौसम में बदलाव के साथ जिला संयुक्त चिकित्सालय में सोमवार की सुबह से ही इलाज कराने के लिए पर्ची काउंटर से लेकर दवा काउंटर तक मरीजों की लाइन लगी रही। दवाओं के लिए लोगों की लंबी लाइन लगी रही। सुबह आठ बजे से डेढ़ बजे तक 635 नए मरीजों ने रजिस्ट्रेशन कराया और लगभग सात सौ से अधिक पुराने मरीज ओपीडी में इलाज के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.