रांची, अप्रैल 3 -- खूंटी, संवाददाता।चार दिवसीय चैती छठ महापर्व के तीसरे दिन गुरुवार को जिलेभर में अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया गया। जिला मुख्यालय स्थित राजा तालाब, साहू तालाब, चौधरी तालाब छठ घाट पर काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे एवं अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य देकर सुख समृद्धि की कामना किया। गुरुवार को दिन ढलते ही पैदल व तीन पहिया-चार पहिया वाहनों पर सवार होकर रंग बिरंगा वस्त्र पहने छठ का गीत गाते व्रतियों का छठ घाटों में पहुंचना शुरू हो गया था। सबसे पहले व्रतियों ने पवित्र जलाशय में जौ अक्षत व फूल से जल जगाया। दातुन व स्नान करने के बाद व्रतियों ने सामूहिक रूप से अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को फल व प्रसाद से भरे सूप से अर्ध्य प्रदान किया। मौके पर मौजूद पुरोहित ने विधि विधान से पूजा कराया। छठ महापर्व को लेकर व्रतियों के सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.