सिमडेगा, अप्रैल 4 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। चैती छठ के अवसर पर गुरुवार की शाम छठ घाटों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। छठव्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्यदेव को दुध का अर्ध्य अर्पित कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं ने भगवान भास्कर को दुध का अर्ध्य अर्पित किया। शुक्रवार को उदयीमान सुर्यदेव को अर्घ्य अर्पण के साथ महापर्व चैती छठ का समापन होगा। छठ घाट आते समय और अर्ध्य अर्पण के बाद लौटते समय श्रद्धालु कांच के बांस के बंहगियां, उग हो सुरूज देव जैसे छठ गीत गाते रहे। इधर केलाघाघ स्थित घाट में श्रद्धालुओ की भीड देखी गई। छठ व्रति केलाघाघ डैम के निर्मल जल में भगवान भाष्कर की आराधना कर अर्ध्य अर्पण किया। अर्ध्य अर्पण कर वापस लौटने के क्रम में छठ व्रति और श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में बने सूर्य मंदिर में भी पूजा अर्चना की और दर्शन किया। पंडि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.