अंबेडकर नगर, अक्टूबर 27 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। छठ लोक आस्था का पर्व है। छठ सूर्य उपासना का पर्व है। छठ रिश्तों की डोर को मजबूत करने का पर्व है। छठ जीवन में प्रकृति का महत्व बताने का पर्व है। इसलिए छठ केवल पर्व नहीं वरन महापर्व है। मौके पर महापर्व मनाया जा रहा है। महापर्व रिश्तों और प्रकृति के संबंध को पुख्ता कर रहा है। चार दिनों का महापर्व श्रद्धा, आस्था और विश्वास से मनाया जा रहा है। बीते शनिवार को नहाय खाय से शुरू हुए छठ पूजा महापर्व में दूसरे शनिवार को 36 घंटे के व्रत का श्रीगणेश खरना से हुआ था। सोमवार को छठ पूजा का अहम और तीसरा दिन रहा। कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी सोमवार की शाम को व्रतियों ने पश्चिम में अस्त यानि डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा और आराधना की। साथ ही भगवान भाष्कर और छठ माता से मंगल की मनौती मांगी। मनौती अखंड सौभाग्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.