पिथौरागढ़, जनवरी 14 -- पिथौरागढ़। जनपद में शराब पीकर वाहन चलाने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। अस्कोट में थानाध्यक्ष सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान चालक मोहम्मद तहसीन को पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़ा। पुलिस ने संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वाहन सीज किया है। टीम में ओगला चौकी प्रभारी बसंत पंत आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...