पिथौरागढ़, अगस्त 28 -- पिथौरागढ़। अस्कोट पुलिस ने क्षेत्र की महिलाओं को जागरूक किया। गुरुवार को थानाध्यक्ष सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मीनाक्षी देव सहित पुलिस कर्मी हेल्पिया गांव पहुंचे। इस दौरान थानाध्यक्ष कम्बोज ने महिलाओं को किसी भी प्रकार की छेड़छाड़,उत्पीड़न,घरेलू हिंसा व अपराध की स्थिति में उसकी सूचना तुरंत पुलिस को देने को कहा। साथ ही महिलाओं को साइबर अपराधों से बचाव व अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने को प्रेरित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...