मेरठ, अप्रैल 10 -- मेरठ। बुधवार को जैन मंदिरों में नवकार महामंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। जैन समाज के लोगों ने एक साथ मिलकर नवकार महामंत्र का जाप किया। असौड़ा हाउस शांतिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में विश्व नवकार महामंत्र दिवस का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने एकत्रित होकर इस विश्व एकता जाप में भाग लिया। रचित जैन ने बताया कि यह वैश्विक आध्यात्मिक कार्यक्रम शांति, एकता और आध्यात्मिक जागृति को बढ़ावा देता है। जैन अंतर्राष्ट्रीय व्यापार संगठन द्वारा आयोजित नवकार महामंत्र जाप में भक्तों ने सार्वभौमिक सद्भाव और आत्मनिरीक्षण के लिए नवकार महामंत्र का जाप किया। बताया कि नवकार महामंत्र एक पवित्र जैन मंत्र है, जो अहिंसा, शांति, एकता और नैतिक चिंतन को बढ़ावा देता है। नवकार महामंत्र जैन धर्म में सबसे पूजनीय मंत्र है। यह मंत्र जैन धर्म के अहिंसा, व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.