मेरठ, मार्च 8 -- मेरठ। असौड़ा हाउस शांतिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में शुक्रवार को अष्टाह्निका महापर्व का शुभारंभ हुआ। आठ दिनों तक मनाए जाने वाला पर्व जैन समाज के लिए विशेष महत्व रखता है। विधानाचार्य ने विधि विधान से मंदिर में नंदीश्वर दीप विधान कराने के बाद अष्टाह्निका महापर्व का महत्व बताते हुए कहा कि मंदिरों में विशेष पूजा, सिद्धचक्र मंडल विधान, नन्दीश्वर विधान और मंडल पूजा सहित कई प्रकार के अनुष्ठान करते हैं। अष्टमी से पूर्णिमा तक मनाया जाने वाला यह पर्व भगवान महावीर स्वामी को समर्पित उत्सव जैन धर्म के सबसे पुराने पर्वों में से एक है। नंदीश्वर दीप विधान का आयोजन भक्तिपूर्वक संपन्न हुआ। भगवान आदिनाथ, भगवान चंद्रप्रभु, भगवान शांति नाथ, भगवान महावीर, भगवान पारसनाथ, भगवान मनीषा व्रत और अन्य तीर्थंकरों का अभिषेक, शांतिधारा और विशेष पूजन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.