घाटशिला, फरवरी 14 -- जादूगोड़ा। ओलचिकी के सौ साल पूरा होने पर जादूगोड़ा मुख्य मार्ग पर स्थित खुखड़ाडीह ओलचिकी स्कूल में असेका नामक संस्था की ओर से शनिवार से दो दिवसीय (14-15 फरवरी) 59वां आदिवासी वार्षिक सम्मेलन की तैयारी तेज हो गई है। इस सम्मेलन में पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार व असम से करीबन 500 प्रतिनिधि भाग लेंगे। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि सह जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी व सम्मानित अतिथि बैजू मुर्मू (धाड़ दिशोम देश परगना) करेंगे। इसकी जानकारी असेका के महासचिव शंकर सोरेन, मुखिया पलटन मुर्मू ,बुधराम हेंब्रम, राम दास मुर्मू ने संयुक्त रूप से आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...