जहानाबाद, जून 3 -- अरवल, निज संवाददाता। असेंबली ऑफ़ गॉड स्कूल ऑफ़ एजूकेशन सकरी अरवल के छात्र सोनू कुमार ने आईआईटी एडवांस में सफलता प्राप्त की है। इस विद्यालय के 12 छात्रों ने आईआईटी मेंस में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने नाम के साथ विद्यालय के नाम को रोशन करने का कार्य किया है। सोनू कुमार आईआईटी एडवांस के साथ-साथ एनडीए की परीक्षा में भी सफलता प्राप्त किया है। बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि का यह विद्यार्थी अपने वर्ग में हमेशा प्रथम स्थान प्राप्त करता रहा है। इनके पिता खैरा बाजार में एक छोटे से दुकान चलाते हैं। सोनू ने 2023 के दसवीं की परीक्षा में 96 प्रतिशत मार्क्स लाकर अरवल जिला का टॉपर विद्यार्थी के रूप में इनकी पहचान बनी हुई है। विद्यालय के निदेशक अशोक कुमार एवं प्रबंधक संजना कुमारी ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन द्वारा छात्र-छात्राओं को उत्कृष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.