महाराजगंज, फरवरी 12 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। वित्तीय साक्षरता सप्ताह के तहत बौलिया बाबू में जागरूकता शिविर आयोजित हुई। वक्ताओं ने ग्राहकों को सुरक्षित बैंकिंग इको सिस्टम को मजबूत करने के बारे में जानकारी दी। लीड बैंक व आरोहा फाउंडेशन की सहयोग से आयोजित जागरूकता शिविर में एलडीएम भूपेंद्र मिश्र ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक 2016 से जिम्मेदार वित्तीय व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए सालाना वित्तीय साक्षरता सप्ताह आयोजित कर रहा है। वित्तीय साक्षरता सप्ताह का 11वां संस्करण नौ से 13 फरवरी तक मनाया जाएगा, जो सुरक्षित बैंकिंग ओर पहला कदम थीम पर मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह थीम सुरक्षित बैंकिंग इको सिस्टम को मजबूत करने पर केंद्रीत है। उन्होंने अपने ग्राहक जाने (केवाईसी), सेंट्रल केवाईसी, अकाउंट हाइजीन और अनुशासन और मनी म्यूल्स के बारे में ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.