गोरखपुर, दिसम्बर 18 -- गोरखपुर। नगर निगम के स्वच्छता मित्रों ने शुक्रवार को असुरन चौक से बीआरडी मेडिकल कॉलेज जाने वाले मार्ग पर डिवाइडर की धुलाई कर पान और गुटके की पीक के दाग हटाए। यहां लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा की भी सफाई की गई। अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्र ने बताया कि अभियान का उद्देश्य केवल सौंदर्यीकरण नहीं, बल्कि यातायात सुरक्षा को भी मजबूत करना है। साफ-सुथरे डिवाइडर सड़कों को स्पष्ट रूप से विभाजित करते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना कम होती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...