मैनपुरी, जनवरी 8 -- मैनपुरी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की जिला स्तरीय समिति की समीक्षा बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि किसी भी स्थिति में असुरक्षित एवं अद्योमानक खाद्य सामग्री की बिक्री न होने पाए। मिलावटी खाद्य पदार्थों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए निरंतर प्रवर्तन कार्रवाई की जाए, नियमित रूप से नमूने लिए जाएं तथा जांच रिपोर्ट समय से प्राप्त करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। चालू वित्तीय वर्ष में अब तक खाद्य विभाग द्वारा 1296 निरीक्षण, 346 छापे किए गए तथा 346 विधिक और 313 सर्विलांस नमूने लिए गए। प्राप्त 218 जांच रिपोर्टों में 73 नमूने अद्योमानक और 35 असुरक्षित पाए गए। 146 वाद न्याय निर्णायक अधिकारी के न्यायालय में तथा 34 वाद न्यायिक न्यायालय में दायर किए गए, जिनमें कुल 40 लाख 71 हजार रुपये से अधिक ...