अयोध्या, दिसम्बर 1 -- अयोध्या,संवाददाता। अयोध्या-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित रसूलपुर टोल प्लाजा पर विश्व एड्स दिवस के अवसर पर सोमवार दोपहर में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर के चिकित्सक डॉ. दिनेश कुमार ने कहा कि एड्स जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए असुरक्षित यौन संबंधों से दूरी बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस बीमारी की चपेट में आने से लोगों का जीवन नारकीय हो जाता है। उन्होंने खुलकर इससे बचाव के तौर तरीकों पर चर्चा किया और कहा कि एड्स की जागरूकता ही बचाव है। टोल प्लाजा के चिकित्सक डॉ. दीपक प्रजापति ने कहा कि इस बीमारी से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है यह असुरक्षित यौन संबंधों के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.