प्रयागराज, नवम्बर 24 -- मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) ने असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. एम वेंकटेश नाइक (विद्युत अभियंत्रण विभाग) के निलंबन आदेश को समाप्त कर दिया है। यह निर्णय बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की 13वीं आपात बैठक में बीते 20 नवंबर को लिया गया। कार्यवाहक निदेशक प्रो. वीके श्रीवास्तव की ओर से सोमवार को जारी पत्र के अनुसार बोर्ड ने समीक्षा के बाद निलंबन वापस लेते हुए कहा कि डॉ. नाइक के विरुद्ध प्रस्तावित अनुशासनिक कार्रवाई नियमों के अनुसार आगे बढ़ाई जाएगी। साथ ही, निलंबन अवधि के वेतन एवं अन्य भत्तों के बारे में निर्णय अनुशासनिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद किया जाएगा। संस्थान प्रशासन ने डॉ. नाइक को केंद्रीय सिविल सेवा (आचरण) नियमावली-1964 के अनुसार पूर्ण सहयोग करने के निर्देश दिए हैं। निलंबन समाप्त होने के बाद डॉ. नाइक अपन...