वाराणसी, जून 17 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नदियों के पुनरुद्धार कार्य को प्राथमिकता पर शुरू करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बनारस में वरुणा और असि का बड़ा महत्व है। अफसरों से कहा कि असि को जिंदा करें। राजस्व नक्शे के हिसाब से किनारे के अतिक्रमण हटाएं। उन्होंने वरुणा के सुंदरीकरण के लिए तैयार हो रही कार्ययोजना की प्रगति भी जानी। मुख्यमंत्री दो दिवसीय दौरे पर सोमवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे आम्बेडकरनगर से पुलिस लाइन हेलीपैड पर पहुंचे। सर्किट हाउस सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान परियोजनाओं को गुणवत्तापूर्ण और ससमय पूरा करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यूडी, सेतु निगम, जलनिगम आदि की परियोजनाएं समयबद्ध नहीं हैं, इससे अनावश्यक व्यय भार बढ़ता है और गुणवत्ता भी प्रभावित होती हैं। इसलिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.