हल्द्वानी, फरवरी 23 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की ओर से विकसित 'असिस्टेंट होम स्टे मेनेजर' राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण परिषद से अनुमोदित कौशल योग्यता पैक की प्रतिभागी पुस्तिका एवं प्रशिक्षक पुस्तिका का सोमवार को तिरुवनंतपुरम के श्री नारायणगुरु ओपन यूनिवर्सिटी परिसर में आयोजित 5वीं ऑल इंडिया पब्लिक ओपन यूनिवर्सिटी वाइस चांसलर्स राउंड टेबल में लोकार्पण किया गया। इस दौरान कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा, यह कार्यक्रम स्थानीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इससे पर्यटन एवं होम स्टे क्षेत्र में नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.