प्रयागराज, जनवरी 5 -- प्रयागराज। अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में विज्ञापन संख्या 51 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी के प्रश्नपत्र में 70 में से 18 सवाल का एक कुंजी से हूबहू पूछे जाने पर अभ्यर्थियों ने सोमवार को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के पीआरओ संजय सिंह से मिलकर ज्ञापन और विसंगतियों का साक्ष्य दिया। अभ्यर्थियों का कहना है कि यह कुंजी ऑनलाइन विक्रय के लिए 2024 से ही उपलब्ध है और फरवरी से अप्रैल 2025 के बीच यह कुंजी अपने विक्रय के उच्चतम स्तर पर है। ऐसे में यह घटना परीक्षा की शुचिता और विषय विशेषज्ञों पर संदेह पैदा करती है। यह अभ्यर्थियों के साथ धोखा तथा आयोग की शुचिता पर भी प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है। लिहाजा परीक्षा निरस्त कर शीघ्र ही पुनः पारदर्शी ढंग से कराई जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.