रांची, फरवरी 18 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने हिन्दुस्तान की खबर पर संज्ञान लेते हुए राज्य के चिकित्सा महाविद्यालय में सहायक प्राध्यापक (निश्चेतना विभाग) की सीधी नियुक्ति के परीक्षाफल में संशोधन कर दिया है। आयोग की परीक्षा नियंत्रक ने इस बाबत जारी विज्ञप्ति में कहा है कि कुल 08 पदों पर सीधी नियुक्ति परीक्षा (विज्ञापन-08/2023) का 16 जनवरी को परिणाम प्रकाशित किया गया था। उक्त परीक्षाफल में अनारक्षित कोटि के कुल 03 पदों के लिए प्रकाशित परीक्षाफल को संशोधित करते हुए पुनरीक्षित परीक्षाफल प्रकाशित आयोग की वेबसाईट www.jpsc.gov.in पर उपलब्ध है। संशोधित परीक्षाफल में आयोग ने पूर्व परिणाम में दूसरे नंबर पर अनारक्षित श्रेणी में सफल घोषित नीरज कुमार (रोल नंबर 82300001) की जगह अब दूसरे नंबर पर विनीत कुमार (रोल नंबर 8...