नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 1,711 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ये नियुक्तियां राज्य के विभिन्न चिकित्सा महाविद्यालयों एवं अस्पतालों में दंत रोग, नेत्र रोग, एनेस्थेसियोलॉजिस्ट, बायोकेमिस्ट्री,एनाटॉमी आदि विभागों में की जाएंगी। हर तरह के आरक्षण का लाभ बिहार राज्य के मूल निवासियों को मिलेगा। अन्य राज्यों के सभी वर्गों के उम्मीदवार अनारक्षित श्रेणी में आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 07 मई 2025 निर्धारित की गई है। आवेदन शुल्क- 100 रुपये। बिहार के एससी/ एसटी वर्ग, महिलाओं और दिव्यांगों के लिए 25 रुपये। भुगतान ऑनलाइन करना होगा। योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में एमडी/ एमएस/ डीएनबी या एमडीएस की डिग्री हो। इसके साथ ही मान्यता प्राप्त चिकित्सा काॅलेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.