नई दिल्ली, फरवरी 20 -- नई दिल्ली, व.सं। यमुना तट पर स्थित असिता में डीडीए के पलाश महोत्सव का उपराज्यपाल वीके सक्सेना शनिवार को उद्घाटन करेंगे। पर्यावरण अनुकूल परिवहन व हरित सार्वजनिक स्थलों के साथ सार्थक जन-सहभागिता के लिए आयोजन स्थल पर नवविकसित साइकिल ट्रैक का भी शुभारंभ होगा। दो दिवसीय महोत्सव पुष्प कला और समृद्ध सांस्कृतिक अभिव्यक्तियों का संगम प्रस्तुत करेगा। महोत्सव डीडीए के उद्यान विभाग की ओर से तैयार विशेष पुष्प प्रदर्शनी व थीम आधारित सज्जा प्रस्तुत करेगा। कला और परंपरा को समर्पित सांस्कृतिक कार्यक्रम, फूड स्टॉल व पुष्प आभूषण, पुष्प रंगोली, पुष्प फैशन वॉक, चित्रकला और फोटोग्राफी जैसी प्रतियोगिताएं मुख्य आकर्षण होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...