नई दिल्ली, फरवरी 21 -- - फरवरी में तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस होने से फसल पैदावार में भारी कमी की आशंका - आने वाले पांच वर्षों में कई गुना तक बढ़ सकती हैं कुछ अहम खाद्य पदार्थों की कीमतें नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। लगातार बढ़ रहे तापमान से फरवरी में ही गर्मी का अहसास होने लगा है। सामान्य तौर पर तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के स्तर पर मार्च में जाता था, लेकिन इस बार राजधानी समेत देश के कई हिस्सों में फरवरी में ही 30 डिग्री तक जाने के आसार हैं। इस महीने में एक बार 29.7 डिग्री सेल्सियस का स्तर छू भी चुका है। तेजी से बढ़ती गर्मी के बीच फसलों की पैदावार कम रहने की आंशका है, जिसका असर आम आदमी की जेब पर भी पड़ सकता है। आशंका यह भी है कि तापमान में बढ़ोतरी के चलते आने वाले पांच वर्षों में कुछ खाद्य वस्तुओं के दाम असामान्य रूप से कई गुना तक बढ़ सकत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.